गिरिडीह जिले के गांडेय थाना पुलिस ने 24 सालों से फरार चल रहे ग्राम चपड़ा निवासी नुनूलाल टुडू पिता स्व श्यामलाल टुडू को शुक्रवार को छापामारी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी ने बताया की दासडीह पंचायत के चापरा निवासी 57 वर्षीय नुनूलाल टुडू पिता स्व श्याम टुडू के खिलाफ वन विभाग द्वारा ईस्वी 2000 में मामला दर्ज करवाया गया था। अभियुक्त पिछले चोबीस वर्षो से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को कागजी प्रक्रिया के बाद न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया।