अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाज को जोड़ना और एक दूसरे की मदद करने का ले प्रण:- उपायुक्त।
SHIKHAR DARPANSunday, April 14, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपायुक्त ने जिलावासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर जी का जन्मदिवस हैं। भारत रत्न, संविधान निर्माता, ए महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ एवं समाज सुधारक के साथ देश को एक सूत्र में पिरोये रखने के लिए हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जिसमें समाज के सभी जाति एवं पिछड़े वर्गों को विकास के समान अवसर दिए गए हैं। इस साल हम सभी बाबा साहेब की 133 वीं जयंती मना रहे है। साथ ही बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए पथ पर चलते हुए महिलाओं के उत्थान और शिक्षा का सामान अवसर बेटियों को मिले इस दिशा में हम सभी मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता है।इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा* उप नगर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।