Type Here to Get Search Results !

सहिया आंदोलन की मांगें जायज, पूरी करे सरकार - राजेश यादव।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सहिया आंदोलन के समर्थन में उतरी माले। कहा, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मेहनतकश सभी तबकों को मिलकर लड़ना होगा।मोदी सरकार की जन विरोधी, श्रम विरोधी नीतियों के कारण मेहनतकशों का हर तबका परेशान है, इसलिए सबों को अपने हक की अधिकार की लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। आंदोलनरत सहिया संघ की सभी मांगें जायज है, इसलिए सरकार को इसे तुरंत पूरा करना चाहिए।उक्त बातें भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने आज राज्यव्यापी आंदोलन के तहत पिछले 3 दिनों से जारी सहिया संघ के बैनर तले बेंगाबाद में हड़ताल में बैठी सहियाओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार की जन विरोधी श्रम विरोधी नीतियों से परेशान लोग रोजगार की मजबूरी में ही इस तरह के कार्य से जुड़ते हैं, जिसका भरपूर फायदा उठाकर इनका शोषण किया जा रहा है।कहा कि, एक तो ये सरकार की नीतियों से परेशान हैं, ऊपर से इनसे जुड़े अधिकारी भी बिना वजह धौंस दिखाकर इनका शोषण कर रहे हैं। श्री यादव ने ऐसे लोगों को आगाह करते हुए अपने आचरण में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए आंदोलनकारी सहियाओं को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।मौके पर आंदोलनकारी सहिया संघ की पदाधिकारियों व सहियाओं के अलावा माले नेता शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, फोदार सिंह, नागेश्वर मंडल, सुनील राय, सुखदेव गोस्वामी, भीम दास आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.