संदेहास्पद परिस्थिति में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस।
SHIKHAR DARPANWednesday, January 11, 2023
0
गावां,शिखर दर्पण संवाददाता।
बुधवार की सुबह गावां थाना क्षेत्र के अमझर में एक व्यक्ति का शव घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला, जिसे देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के अमझर निवासी मनोज उर्मू (26) पिता मंजू मुर्मू का आपसी पारिवारिक विवाद हुआ था जिसके बाद बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटका पाया। क्षेत्र में यह बात जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। ग्रामीण मौके पर एक जुट हुए और शव को पेड़ से नीचे उतारा। सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।