Type Here to Get Search Results !

जन विरोधी मोदी सरकार से मुक्ति जरूरी - विनोद सिंह।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

खंडोली में भाकपा माले की एक दिवसीय गांडेय विधानसभा स्तरीय जीबी मीटिंग संपन्न हुई जिसमें बड़ी तादाद में पार्टी के सदस्यों समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के जरिए एक तरफ जहां 16 जनवरी बगोदर में कॉमरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया, वहीं जनता के जरूरी सवालों पर संघर्ष तेज करने के लिए गांव-गांव में संगठन बनाने भी संकल्प लिया गया। इसके अलावा, फरवरी 2023 में पटना में होने वाले पार्टी के 11 वें महाधिवेशन को सफल करने का भी आह्वान किया गया।यहां कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार तानाशाह और जनविरोधी है। इस सरकार से देश की जनता को मुक्ति मिलना जरूरी है। कहा कि, ऐसा हम जन संघर्षों के बूते ही कर सकते हैं। महेंद्र सिंह ने हमें जन संघर्ष की राजनीति सिखाई है। कहा कि, झारखंड द्वारा पैसा जमा करने के बाबजूद केंद्र सरकार गरीबों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध नहीं करा रही है। मोदी सरकार देश की धरोहरों और संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है।

देश के युवा रोजगार के अभाव में निराश हैं। झारखंड में भी नियोजन नीति के बिना झारखंडी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। जनता समस्याओं से त्रस्त है।पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि, केंद्र की तरह झारखंड की गठबंधन सरकार ने भी जनता के लिए कुछ नहीं किया। युवाओं के लिए रोजगार एक बड़ा सवाल है। गांडेय विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन होता है। उन्होंने कहा कि मजदूर-किसानों के संगठन का गांव-गांव में निर्माण कर हक-अधिकारों की लड़ाई तेज करनी होगी।कार्यक्रम को माले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि, भाकपा माले ही सही मायने में गरीब गुरबों सहित तमाम मेहनतकशों की पार्टी है। हम जनता के तमाम अधिकारों को लेकर लड़ रहे हैं।हमें गांव-गांव में जन संगठन का निर्माण कर कॉमरेड महेंद्र सिंह के रास्ते हक की लड़ाई आगे बढ़ानी होगी।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी नेता रामलाल मुर्मू तथा संचालन अध्यक्षता पप्पू खान ने करते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे अभूतपूर्व तरीके से 16 जनवरी महेंद्र सिंह के शहादत दिवस में भाग लेने चलें।आज की मीटिंग में मुख्य रूप से मनोवर हसन बंटी, मेहताब अली मिर्जा, शिवनंदन यादव, सलामत अंसारी, रामलाल मंडल, राजेंद्र मंडल, संजय चौधरी, मनोज यादव, लालजीत दास, सहित बड़ी तादाद में महिला-पुरुष मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.