Type Here to Get Search Results !

झामुमो जिला कार्यालय में मनाया गया विश्व गुरु शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बुधवार को झामुमो जिला कार्यालय में झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के जनक, झामुमो के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिसोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष बीससूत्री कार्यक्रम गिरीडीह संजय सिंह ने केक काटकर व गुरु जी के चित्र पर तिलक लगा कर कार्यकर्ताओ संग खुशियां मनाई।विधायक ने जरूरत मंद लोगों के बीच कम्बल व मिठाई का भी वितरण किया। विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि गुरु जी के साथ राजनीति करते हुए यही सीखा है आम जन-मानस के कल्याण हेतु हर तरह से कार्य करना है झारखंड के मूलवासियों-आदिवासियों को सदियों से शोषण किया गया है मगर अब झारखंड में झारखंडियों की सरकार है जो हर किसी का ख्याल रख रही है और गुरु जी के सपनो का झारखंड बन रहा है। बाबा दीर्घायु रहे और उनका साथ उनका आशीर्वाद हमसभी पर बना रहे यही कामना है।श्री सिंह ने कहा कि दिसोम गुरु जी के दीर्घायु की कामना है इनके बताए हुए रास्तो पर चलकर ही अबुवा राइज के सपनो को पूरा किया जा सकता है, गुरु जी हमलोगो का आदर्श सदैव बने रहे ईश्वर से प्रार्थना है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजित कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, दलील मंडल, राकेश सिंह रॉकी, प्रदोष कुमार, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.