इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मैटी का 214वा जन्मदिन मनाया गया।
SHIKHAR DARPANWednesday, January 11, 2023
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बुधवार को इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मैटी का 214वा जन्मदिन इलेक्ट्रो होम्योपैथी रिसर्च फाउंडेशन के जिला कार्यालय पपरवाटंड स्थित पीयूष इलेक्ट्रो होम्यो हॉल में मनाया गया।डॉक्टर काउंट सीजर मैटी जी का जन्म 11जनवरी 1809 को इटली में हुआ था।जिन्होंने वनस्पति पर आधारित चिकित्सा जगत में नए शोध कर एक नई पद्धति को जन्म दिया। इस पद्धति के द्वारा हानिरहित दवाओं के द्वारा जटिल से जटिल रोगों का ईलाज कर चिकित्सा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इलेक्ट्रो होम्योपैथी के दवाओं में बिजली के समान कार्य करने की क्षमता है। कार्यकर्म की शुरुआत सर्वप्रथम डॉ जियाउल हसन ने डॉ काउंट सीजर मैटी के फोटो पर माल्यार्पण किया।तथा जिला कॉर्डिनेटर डॉक्टर अशोक कुमार ठाकुर एवम संजुक्त जिला कॉर्डिनेटर लोकनाथ सहाय ने संजूक्त रूप से विधिवत रूप से केक काटकर मैटी जी का जन्म दिन मनाया। मौके पर डॉ संजीव कुमार,डॉ चंद्र शेखर दास,डॉ अशोक कुमार,डॉ रेणुका सहाय, सूरज कुमार रॉय, पीयूष प्रकाश के अलावे कई लोग मौजूद थे।