Type Here to Get Search Results !

जननायक कॉमरेड महेंद्र सिंह का 18 वां शहादत दिवस कल।

बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।

बगोदर विधानसभा के जननायक कहे जाने वाले पूर्व के (आईपीएफ ) और बर्तमान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के कॉ महेंद्र सिंह का सहादत दिवस आज मनेगा | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार (पार्टी द्वारा कोई रिलीज जारी नहीं है )सैकड़ो गावों से पार्टी के हज़ारों कार्यकर्त्ताओ की विशाल जन शैलाब के वीच कॉ महेंद्र सिंह के अधूरे सपने क़ो पूरा करने के लिए उनके पुत्र और बर्तमान बगोदर विधायक बिनोद कुमार सिंह के साथ पार्टी महासचिव दीपांकार भट्टचार्य पोलित ब्यूरो, झमस व अन्य के वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे लोगों के वीच भाकपा माले आज संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी | पुरे क्षेत्र में लाल झंडा के साथ अपने समय में दहाड़े मारने वाले कॉ महेंद्र सिंह के तस्वीर का बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है।

जनता के अरमानो में खेतों में खलिहानो में रहने वाले कॉमरेड आज बगोदर के बस पड़ाव में  बदबूदार सड़े कचरे के ऊपर पार्टी कार्यकर्त्ताओ द्वारा ऊंचे और बड़े फ्लेक्स में खड़ा कर दिया गया है |  कॉ के जीवंत चित्र के नीचे पढ़े कचरे को पार्टी व लोगों ने हटाना भी जरुरी नहीं समझा | कॉमरेड  किसान, गरीब, दबे -कुचले व फासिवाद मिटाने, लोकतंत्र बचाने  के साथ शहीदो के सपने का भारत बनाने की सपने को संजोने वाले थे | कॉमरेड के सहादत को केवल भाकपा माले पार्टी तक ही सीमित नहीं है बल्कि इनके कई सैकड़ों अनुयायियों व अलग अलग पार्टी के लोगों द्वारा भी 16 जनवरी के शहादत दिवस पर झारखंड के जननायक कॉमरेड महेंद्र सिंह को याद किया जाता है | 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.