पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने धारदार हथियार से अपना ही गला रेत लिया।
SHIKHAR DARPANFriday, October 08, 2021
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिला के नगर थाना क्षेत्र के एसपी काेठी के समीप घरेलू विवाद के बाद पहले पत्नी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, इसके बाद पति ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया।बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुने के बाद ये कदम उठाया गया है। जिसमें पत्नी ने पहले फाँसी लगा कर अपनी जान दे दी।
जिसके बाद पति ने अपना गला रेत लिया जिसे आनन फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी इलाज चल रहा है,फिलहाल अभी सांस चल रही है,प्रथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है।गिरिडीह एसपी काेठी के पास रहने वाला बिरजू डाेम व उसकी पत्नी डाेली उर्फ रिंकी के बीच विवाद के बाद ये घटना हुई थी।