गिरिडीह जिला के पपरवाटांड निवासी सुनील कुमार सिंह को भारत रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आरएसएस के अनुसांगिक संगठन से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।वही कार्यकर्ताओ में नए जोश का संचार हुआ है।
कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।सुनील सिंह ने बताया कि मुझे भारत रक्षा मंच झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ एव सभी का धन्यवाद करता हूँ । मैं अपने इस दायित्व का निष्ठापूर्वक पालन करूंगा।बधाई देने में मिशन मोदी अगेन के जिलाध्यक्ष शरत कुमार भक्त,अरविंद कुमार बर्णवाल,मुन्नालाल उपाध्याय, बालेश्वर जादव,पंचम सिंह,बसंत सिंह के अलावे सेकड़ो लोग थे।