जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित पारसनाथ पर्वत पर रविवार को जैन धर्म के तीर्थकर भगवान संभवनाथ स्वामी का गर्भ कल्यणायक महोत्सव मनाया गया।यह जानकारी भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रबंधक देवेन्द्र कुमार जैन ने दिया।उन्होंने बताया की प्रातःकाल पर्वत मे बना धवल कूट टोंक मे विराजमान प्रभुजी की चरणपादुका को जल व पंचामृत से अभिषेक कर पूरे श्रद्धा व भक्ति के साथ विधिविधान किया गया। टोंक का परिदक्षणा, वंदन कर आरती उतारी गई।मौके पर दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।जिसमे मुख्य रूप से विष्णु कुमार, राधे श पाठक,निलकंठ महतो,रूपलाल महतो,गौदौरी सिंह, जगरनाथ महतो,नारारण महतो,सुरज तुरी,मनोज महतो,सुनील अग्रवाल आदि लोग शामिल थे।