राष्ट्रीय कायस्थवृन्द गिरिडीह इकाई द्वारा होली मिलन समाहरो का आयोजन।
SHIKHAR DARPANSunday, March 21, 2021
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
कायस्थों की सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द गिरिडीह इकाई द्वारा रविवार को बरमसिया स्थित चित्रांश भवन में पारिवारिक होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोग सपरिवार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्यदेव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजन और आरती के साथ हुआ।तत्पश्चात उपस्थित लोग एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली त्यौहार की बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं उपस्थित महिला व पुरुष फगुआ के गीतों पर जम कर थिरके और पकौड़े सहित विभिन्न प्रकार के पकवान का जम कर लुत्फ उठाया।
होली मिलन समारोह का कार्यक्रम राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द के जिलाध्यक्ष एम के वर्मा, जिला सचिव संजीव सिन्हा सज्जन की अगुवाई में हुई। जिसमे मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत,विनय बक्सी, सुभाष सिन्हा, शशि भूषण प्रसाद, त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राजेश कुमार, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, संजीव रंजन सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, देवेश बक्सी, नित्यानंद प्रसाद, चंदन सिन्हा,नीलू सिन्हा, किरण बाला,मधुबाला सिन्हा, सुधा सिन्हा, मधुबाला वर्मा, पूनम सिन्हा, संगीता सहाय, अंजू सिन्हा समेत काफी संख्या में समाज की महिला व पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम लाला, कुमार राकेश, अभय कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा, विशाल गौरव आदि का सराहनीय योगदान रहा।