अज्ञात ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, चार जख्मी।
SHIKHAR DARPANSunday, March 07, 2021
0
गावां,शिखर दर्पण संवाददाता।
गावां-तिसरी मुख्य पथ हड़हड़ा गांव के समीप रविवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने ऑटो सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरूआ निवासी नन्हकू भुइयां पिता धनेश्वर भुइयां उम्र 35 वर्ष, बासो मुसहर पिता स्व पाचो मुसहर उम्र 55 वर्ष व सागर भुइयां पिता छोटू भुइयां उम्र 22 वर्ष एवं कमल मुसहर पिता दाहू मुसहर उम्र 55 वर्ष और भगवती देवी पति नकुल मुसहर सभी लोग गावां थाना क्षेत्र के पिहरा खेरडा में आयोजित शबरी जयंती से भाग लेकर ऑटो पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच गावां के हड़हड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पर सवार कमल मुसहर पिता दाहू मुसहर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना में ऑटो के अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।