Type Here to Get Search Results !

नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाजपा नगर कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह स्थानीय विवाह भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने की। संचालन मोतीलाल उपाध्याय ने किया। मौके पर मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, मुकेश जालान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भाजपा नगर अध्यक्ष श्री बग्गा व अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री शाहाबादी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कहा कि पार्टी और भी मजबूत बने इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। अगर पार्टी के प्रति प्राणों की आहुति भी देनी पड़े तो कार्यकर्ता पीछे न हटे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री बग्गा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन पर सौंपी है वे उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, संजय सिंह, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, रागिनी लाहिरी, नगर महामंत्री रंजीत सिंह, पीयूष सिन्हा, अजय पाठक, कुंदन सिंह, ज्योति शर्मा, स्वेता सिन्हा, डाॅली तिवारी, बिंदिया देवी, रीना शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.