*5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉 1691 – यूरोप में पहली बार करेंसी नोट छपा। यह काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था। 1699 – महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला। 1793 – ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हराकर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा कर लिया। 1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया। 1851 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई। 1918 – सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया। 1931 – महात्मा गांधी जी ने सविन्य अवज्ञा आंदोलन खत्म किया। 1933 – जर्मनी के संसदीय चुनावों में नाजी पार्टी ने 44 प्रतिशत मत प्राप्त किया। 1962 – कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया। 1966 – यात्री जेट प्लेन माउंट फूजी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 1968 - मार्टिन लूथर किंग की हत्या। 1983 - आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने। 1990 – सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की। 1995 – भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये। 1997 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 25 साल में पहली बार शांति वार्ता के लिए मिले। 1997 - भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की। 1999 - आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी,। 1999 - फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया। 2001 - कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए । 2001 - मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे। 2002 - राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न। 2003 - अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार। 2006 - पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये। 2007 - अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये। 2008 - महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2008 - भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले 'ब्रह्मोस' मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2009 - भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा। 2009 - इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी। 2009 - बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये। 2018 - द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते। 2019 - भारत रक्षा मंत्रालय का फैसला, आर्मी में महिला ऑफिसर्स को मिलेगी परमानेंट ग्रांट कमीशन। 2019 - भारत ने दर्ज की वनडे में 500वीं जीत, ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश बना। 2020 - टाइम मैगजीन ने इंदिरा गांधी को 1976 और राजकुमारी अमृत कौर को 1947 की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुना। 2020 - कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूल बंद करने के आदेश दिए व सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाई। 2020 - केन्द्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों का एकीकरण 4 बैंकों में करने के लिए मंज़ूरी दी (1 अप्रैल, 2020 से लागू )।
*5 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉* 1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ। 1905 – महान स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म हुआ। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है। 1913 - गंगूबाई हंगल - 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका। 1916 – ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म हुआ। 1925 - वसंत साठे, पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य। 1934 - सोम ठाकुर - मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार। 1959 - शिवराज सिंह चौहान - 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री। *5 मार्च को हुए निधन👉* 1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ। उन्होंने अंटार्कटिका की कई यात्राएं कीं और महासागर में स्थित जॉर्जिया के एक द्वीप में उनका निधन हुआ। 1953 – 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन हुआ। 1989 – लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन हुआ। 2010 - जी.पी. बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे। *5 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 श्रीरामभक्तिन शबरी जयंती ( फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )। 🔅 श्रीनाथ जी पाटोत्सव ( नाथद्वारा , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )। 🔅 भगवान सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )। 🔅 भगवान चन्द्रप्रभु जी ज्ञान - मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )। 🔅 श्री शिवराजसिंह चौहान जन्म दिवस। 🔅 श्री गंगा प्रसाद बिरला स्मृति दिवस । 🔅 पंचायती राज दिवस उड़ीसा ( श्री बीजू पटनायक जयन्ती )।