Type Here to Get Search Results !

एएसआई ने की आत्महत्या ।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह नगर थाना में पदस्थापित एएसआई ने आत्महत्या कर ली है। एएसआई विजय तिर्की का शव उनके आवास में फंदे से झूलता हुआ पाया गया है। एएसआई ने कमरे को अंदर से बन्द कर पंखे के सहारे फंदा लगाया था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी आदिकान्त दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। मजिस्ट्रेट सदर अंचल के सीओ रविंद्र सिन्हा एवं डीएसपी  बिनोद रवानी की उपस्थिति में शव को फंदे उतारा गया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।बताया जाता है कि जिस कमरे में एएसआई विजय तिर्की ने फांसी लगाई है उसका खिड़की खुला हुआ था। खिड़की से देखने पर उसका शव फंदे से झूलता हुआ देखा गया। वहीं शव के समीप ही मृतक पुलिस वाले का मोबाइल रखा था।फिलहाल एएसआई के परिजन को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.