Type Here to Get Search Results !

अरवल की काव्या मिश्रा को मिला एपीजे अब्दुल कलाम सम्मान।

दिल्ली, शिखर दर्पण संवाददाता।

भारत की सुप्रसिद्ध समाजिक संस्था 'राजनीति की पाठशाला' तथा बच्चों के उत्थान में संलग्न संस्था अनीता क्रिएशन द्वारा दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी के जयंती समारोह "कलाम को सलाम" के तत्वाधान में जहानाबाद की सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 10 की छात्रा तथा बिहार की बेटी प्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री काव्या मिश्रा को आज एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल सम्मान से सम्मानित किया गया है। विदित हो कि यह सम्मान देश के मात्र बीस प्रतिभावानों को दिया जाता है।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी संघ के पूर्व कैप्टन अर्जुन पुरस्कार प्राप्त श्री अशोक ध्यान चंद जी रहे। काव्या मिश्रा को कई नामचीन हस्तियों ने सराहना और सम्मान दिया है। जिसमें प्रसिद्ध फिल्म कलाकार सह साहित्यकार  अखिलेंद्र मिश्र,मनोज पंडित, अनिल दुबे, डॉ० कुमार विमलेंदु सिंह, कुमार अमित रंजन तथा सुश्री कनुप्रिया का नाम उल्लेखनीय हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व काव्या को भिखारी ठाकुर सम्मान के साथ कई प्रसिद्ध सम्मान प्राप्त हो चुके है। ये वर्तमान में साहित्य कला परिषद अरवल की भी सम्मानित सदस्या है तथा "मगध मूवी हाउस पटना" की ब्रैंड एंबेसडर भी हैं।इस बात की जानकारी अनीता क्रिएशन की फांउडर अनीता पंडित ने देश की राजधानी दिल्ली से दी है। अरवल जिला सहित पूरे मग समाज में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.