गिरिडीह के पचम्बा थाना के जवान ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या।
SHIKHAR DARPANThursday, October 29, 2020
0
गुरुवार की सुबह ही जवान ने क्वार्टर में माँ और पत्नी के रहते की आत्महत्या।
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह के पचम्बा थाना में पोस्टेड 35 वर्षिय जवान राजू एक्का ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस महीने में अब तक दो पुलिस कर्मियों ने आत्महत्या किया है। मृतक हज़ारीबाग़ के बरही के गांव का रहने वाला था। और पचम्बा थाना में करीब छह माह से तैनात था। मृतक के आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है। लेकिन मृतक राजू एक्का ने गुरुवार की सुबह आत्महत्या किया। जानकारी के अनुशार मृतक गिरिडीह-डुमरी रोड के पपरवातांड के न्यू पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ एक अलग क्वार्टर में रहता था। जिस क्वार्टर में मृतक जवान अपने परिवार के साथ रहता था। वह एस 4 क्वार्टर में रहता था। जानकारी के अनुशार मृतक राजू के साथ उसकी पत्नी और माँ भी रह रही थी। इसके बाद भी राजू ने आत्महत्या कर लिया।
जानकारी के अनुशार घटना से कुछ देर पहले मृतक की माँ घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान मृतक और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ। इसके बाद मृतक राजू अपने कमरे में घुस कर कमरा बन्द कर लिया। हालांकि पति पत्नी के बीच का विवाद के कारणों फिलहाल स्पस्ट नही हो पाया है। हालांकि पति पत्नी के बीच के विवाद की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नही हो पाया है। हैरानी की बात तो यह भी सामने आया कि मृतक के तेरा नंबर कुछ क्वार्टर के अगल बगल मे भी कई जवानों के क्वार्टर है। इसके बाद भी जवान राजू ने आत्महत्या किया और किसी को घटना की जानकारी नहीं मिला। इधर काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नही खुला। तो पत्नी और माँ ने मदद के हल्ला करना शुरू किया। जानकारी मिलने के बाद मजिस्ट्रेट सीओ रविंद्र सिन्हा समेत कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,वहीं जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।