Type Here to Get Search Results !

झारखंड में ठंड ने दी दस्तक।

राँची,शिखर दर्पण संवाददाता।

राज्य में ठंड ने दी दस्तक। पूर्णिमा 30 को है और इससे पहले ही सुबह और शाम में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में हल्की गर्मी है, लेकिन शाम ढलते ही लोग हल्के गर्म कपड़ों ने नजर आने लगे हैं। पिछले 2 दिनों में राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार तक न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था और रविवार से यह 16 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.