Type Here to Get Search Results !

मधुबन में महिला उत्पीडन के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन ।

 मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता ।

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित मधुवन थाना  मे वुधवार को महिला उत्पीडन/अत्याचार के विरूध जागरूकता अभियान कैम्प का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता मधुवन थाना प्रभारी मृर्तुजंय सिंह ने किया।जिसमे मधुवन पंचायत के सैकडो महीलायें उपस्थित होकर महिला उत्पीडन/अत्याचार के बारे मे जानकारी हासिल की ,एवम उत्पीड़न/अत्याचार के खिलाफ लडने का संकल्प भी लिया।थाना प्रभारी सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा की आज महिलाओं लडकियों पर हो रहे अत्याचार छेडख़ानी, बलात्कार,हत्या,शोशल मिडीया पर अश्लील संदेश फोटो भेजकर  महिलाओं से उत्पिडन करना आज  लोगों के द्धारा किया जा रहा है।ईसको रोक लगाने के लिए महिलाओं को कमर कसना होगा तभी ईस मामले को दबाया जा सकता है।अपनी इन समस्याओं के लिए महिलाओं को संकल्प लेने की आवश्यकता है। कैम्प मे उपस्थित सभी महिलाऐ संकल्प ले की कोई भी महिला पर किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न हो तो  महिलाओं को मदद करना है।कैम्प मे शामिल महिलाओं को थाना प्रभारी के द्धारा प्रश्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जिसमे मुख्य रूप से वार्ड सदस्य कदमी देवी,रेखा देवी,शुशिला देवी,मीना देवी,सीता देवी,जसीया देवी,खीरीया देवी,उर्मिला देवी,करमी देवी,गीता देवी,सालनी देवी,बिमली देवी,बिजली देवी,बोंदिया देवी,उपासी देवी,कारी देवी,,चांदनी देवी,अमरीचंद जैन,छोटू तुरी,थाना के एएसआई अमर कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.