पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में डीडीसी मुकुंद दास ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । डीडीसी ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया । कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटे हैं और वह रोजगार भिन्न हो गए हैं इसलिए उन्हें रोजगार मुहैया कराई जाए । कहा कि प्रवासी मजदूरों को प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा सहित कई योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जाए ताकि रोजगार के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़े । बैठक में वीडियो समीर अल्फ्रेड मुर्मू सीओ विनय प्रकाश तिग्गा जीपीएस रामेश्वर प्रसाद तमाम पंचायतों के मुखिया गण पंचायत सचिव गन रोजगार सेवक गन आदि शामिल थे ।