पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सीएचसी में बैठक का आयोजन।
SHIKHAR DARPANWednesday, June 10, 2020
0
पीरटांड़, संवाददाता ।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया । बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक बृहद रूप से प्रखंड में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सहिया साथी द्वारा किया गया । बैठक टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, किशोरी मीटिंग ,बाल विवाह आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई । वहीं विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , कुष्ठ उन्मूलन पर भी चर्चा की गई । विशेषकर आज के बैठक में ए एन सी एचबीएनसी एचबीवाईसी प्रोत्साहित राशि और विभिन्न प्रकार के आए दिन समस्या पर बातचीत डू लिस्ट पर चर्चा की गई वही कोरोना महामारी में कैसे सुरक्षित रह कर हम समाज का सेवा कर सकते हैं इस विषय पर चर्चा की गई । बैठक की जानकारी बीटीटी महादेव सेन ने दी ।