पारसनाथ पर्वत स्थित आदिवासी गांव ढोल कट्टा में मोतीलाल भास्कर की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई । मौके पर स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन सहित कई संगठन के लोग शामिल हुए । यहां यह बता दें कि 9 जून 2017 को नक्सली पुलिस भिड़ंत में गोली लगने से मोतीलाल भास्कर की मौत हो गई थी ।