गिरिडीह,संवाददाता। गिरिडीह महतोडीह स्थित कार्बन रिसोर्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में काम करने के दौरान हुई एक दुर्घटना में कई मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं, उनके पैर फ्रैक्चर हो गए हैं।भाकपा माले की एक टीम ने नवजीवन नर्सिंग होम में इलाजरत मजदूरों से मुलाकात करते हुए कहा कि, समुचित और बेहतर इलाज कराने के साथ-साथ इलाज की अवधि में मजदूरों के परिवारों के संपूर्ण भरण-पोषण के लिए उन्हें मजदूरी भुगतान भी जारी रखनी होगी।
इस दौरान यह भी पता चला कि कई मजदूरों का पीएफ तक नहीं काटा जाता है। यह गलत है, कंपनी इसमें सुधार करे, अन्यथा पार्टी आंदोलन करेगी।

