वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चला डंडा।
Saturday, June 06, 2020
0
पीरटांड़,संवाददाता । पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा वन क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर चौक एवं महदुडीह मैं वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए वनरक्षी यों ने चलाया डंडा । कठवारा वन क्षेत्र के पदाधिकारी संजय महतो ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लिखित एवं मौखिक शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है । वन विभाग के कर्मी भू माफियाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया है कहा है कि वह वन भूमि को मुक्त कर दें अन्यथा उनके ऊपर मुकदमा चलाई जाएगी । वनरक्षी होने मौके पर कई गांव के जंगलों का भी दौरा कर लकड़ी काटने वाले लोगों को उठक बैठक करा करके उन्हें छोड़ दिया है । महतो ने कहा कि भूमाफिया द्वारा सड़क किनारे वन भूमि अतिक्रमण किया जा रहा है वह माफिया को चिन्हित किया गया है जिनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस अभियान में संजय महतो के अलावे संदीप मिश्रा सूरज चौधरी सहित कई लोग शामिल थे ।

