राम कथा वाचक को गिरफ्तार करने की मांग।
Saturday, June 06, 2020
0
गिरिडीह संवाददाता । गिरिडीह नगर थाने में एक आवेदन देकर राष्ट्रीय यादव सेना की गिरिडीह नगर इकाई के लोगों ने राम कथा वाचक मुरारी दास को गिरफ्तार करने की मांग की है । अपने आवेदन में राष्ट्रीय यादव सेना के लोगों ने कहा है कि राम कथा वाचक मोरारी दास ने टीवी चैनल के माध्यम से रामकथा करते वक्त भगवान श्री कृष्ण एवं बलदाऊ सहित उनके पुत्रों को शराबी और व्यभिचारी कहकर उनके चरित्रों का हनन किया है । इतना ही नहीं देश के करोड़ों कृष्ण भक्तों के दिलों को दुख पहुंचाया है इसलिए राष्ट्रीय यादव सेना उनकी गिरफ्तारी की मांग करती है । अपने आवेदन में कहा है कि तत्काल उन्हें गिरफ्तार किया जाए नहीं तो सेना सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के बाध्य हो जाएगी ।

