Type Here to Get Search Results !

मानवाधिकार के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष ।

खुखरा संवाददाता ।  

पीरटांड़ इलाके में सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा निवासी केशव पाठक को राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है । राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार ने इन्हें क्षेत्र में कार्य अनुभव और योग्यता को देखते हुए इनका चयन प्रखंड अध्यक्ष के रूप में किया है । साथ ही मानवाधिकार सुरक्षा के लिए बढ़-चढ़कर पीड़ितों को सहायता करने का निर्देश दिया । राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर केशव पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार को साधुवाद दिया है ।बधाई देने वालों में राजेश रंजन सिन्हा , राहुल पाठक सहित कई लोग के नाम शामिल हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.