Type Here to Get Search Results !

दो गुजरात से एवं दो हरियाणा से लौटा था चारों कोरोना पॉजिटिव।

पीरटांड, संवाददाता । 


पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज एवं कुम्हरलालो में बुधवार देर रात को 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी पुष्टि के बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों और मेडिकल की टीम गांव पहुंची और चारों मरीजों को एंबुलेंस से गिरिडीह स्थित बदडीहा आइसोलेशन सेंटर ले जाया गया । यह चारों प्रवासी मजदूर हैं इसमें पालगंज केवट टोला के एक 11 दिन पूर्व पलवल हरियाणा से ट्रक द्वारा अपना घर लौटा था । वही दूसरा मरीज गुड़गांव हरियाणा से ट्रेन के द्वारा अपना घर पालगंज लौटा था जो 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन पूरा कर आज उसका 19 वां दिन था । जबकि करणपुरा के संक्रमित गुजरात के अहमदाबाद से विगत 23 मई को अपना घर लौटा था वह संक्रमित रिजर्व गाड़ी से घर आया था जिसमें कुल 9 लोग सवार थे जिसमें छह करणपुरा का और तीन बेंगाबाद के खुटरीटांड का था ।14 दिन करंट में रहा पिछले 6 दिनों से वह घर में रह रहा था । करपरदारडीह के  संक्रमित 19 दिन पूर्व गुड़गांव हरियाणा से ट्रेन द्वारा अपना घर आया था और 14 दिनों तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय करपरदारडीह क्वॉरेंटाइन रहा पिछले 5 दिनों से वह मजदूरी कर रहा था । 

संक्रमित मिले गांव को सैनिटाइज कर गांव में कर्फ्यू और धारा 144 लगा दिया गया है वही इसको कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है । बुधवार रात जैसे ही दोनों पंचायतों के गांव में चार करना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि होने की सूचना मिली वैसे ही गुरुवार प्रातः गांव में पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग का आना-जाना प्रारंभ हो गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.