पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बिशनपुर जंगल में वन कर्मियों द्वारा जंगल में की गई कार्रवाई । वन भूमि में अवैध कब्जा को वन कर्मियों ने हटा दिया है । वन भूमि में बन रहे मकान को वन कर्मियों ने ध्वस्त कर दिया। मौके पर वन अधिकारी ने कहा कि सूचना के आधार पर हम सभी कठवारा बीट के वन कर्मी बिशनपुर पहुंचकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है वहीं वन भूमि में अवैध कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है । कहा कि वन भूमि में एक परिवार द्वारा घर बना लिया गया था जिस को ध्वस्त कर दिया गया है । इस दल में संजय महतो, संदीप मिश्रा, सूरज चौधरी, जुलियस मुर्मू, सुमित सिंह,मनीष राय, शामिल थे । कहा कि इस तरह का अभियान अभी जारी रहेगा ।