Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें एक पीरटांड़ का भी है।

गिरिडीह |

डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उपायुक्त ने बताया कि  जो कोरोना पॉजि़टिव पाए गए हैं उनमें से तीन गिरिडीह प्रखंड और एक पीरटांड़ प्रखंड का है। इनमें गिरिडीह के सिरसिया का 25 वर्षीय और पचंबा का 24 वर्षीय युवक शामिल है। जानकारी के अनुसार पचंबा का युवक चेन्नई से लौटा है। इसके अलावा एक महिला भी पॉजिटिव है, जो बोड़ो की रहनेवाली है। इसके अलावा पीरटांड़ प्रखंड के बिशनपुर के लोंगीटांड़ का 29 वर्षीय एक युवक  भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डीसी के अनुसार, नियमानुसार सभी नए संक्रमितों को आइसोलेट कर संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अब गिरिडीह जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हो गई हैं। इनमें से 53 ठीक होकर घर चले गए हैं। एक की रिम्स रांची में मौत हो गई थी। दो अब भी कोविड अस्पताल बदडीहा में इलाजरत हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.