प्रवासी मजदूरों का किया स्वागत।
Thursday, June 04, 2020
0
पीरटांड़,संवाददाता । गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग के बराकर में रोटरी क्लब आफ गिरिडीह ग्रेटर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीच रास्ते में रोक कर प्रवासी मजदूरों का भव्य स्वागत कर उन्हें मुफ्त में भोजन पाकेट एवं सुखा अनाज का पाकेट दिया । भोजन पॉकेट के साथ एक-एक बोतल पानी भी प्रवासी मजदूरों को दिया गया । ये सभी मजदूर अन्य राज्यों से लौटकर अपना घर जा रहे थे । जिन्हें बराकर के पास भेज बिरयानी पानी वगैरह दे कर के उनका स्वागत किया गया भोजन पॉकेट पाकर मजदूरों के अंदर खुशी का ठिकाना नहीं रहा वह सभी को धन्यवाद दे रहे थे । रोटरी ग्रेटर के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के साथ साथ ट्रकों के ड्राइवरों को भी भोजन पॉकेट उपलब्ध कराया जा रहा है कहा कि यह कार्यक्रम पिछले 1 महीने से चल रहा है पहले हम लोगों ने सूखा राशन वितरित किया अब भोजन पॉकेट और पानी का बोतल वितरित कर रहे हैं । कार्यक्रम में अमित कुमार विकास सिन्हा गौतम कुमार प्रकाश दत्ता अनिल मिश्रा विकास शर्मा सहित कई लोग शामिल थे ।

