Type Here to Get Search Results !

वज्रपात से एक महिला घायल।

खुखरा, संवाददाता ।खुखरा थाना अंतर्गत खुखरा के कोल्ह बेड़ा गांव में वज्रपात से एक महिला घायल हो गई । घायल अवस्था में उसे एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरकी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया है । गांव की घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि भावानंद मदनाडीह की रहने वाली ममता देवी अपने मायके खुखरा कोल्ह बेड़ा बुद्धन हांसदा के यहां आई थी । अचानक आए आंधी पानी में वज्रपात के कारण उक्त महिला घायल हो गई वज्रपात घर में हुआ घर में और सारे परिवार थे लेकिन सभी सुरक्षित हैं इस वज्रपात में घर को भी हल्का नुकसान हुआ है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.