पीरटांड़ में मनाया गया हिंदू साम्राज्य दिवस।
Thursday, June 04, 2020
0
पीरटांड़,संवाददाता ।पीरटांड प्रखंड के मधुबन चिरकी पालगंज सहित कई पंचायतों में हिंदू साम्राज्य दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के बीच मनाया गया । यहां यह बता दें की विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आहूत हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर हिंदू परिवारों में छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के सामने दीया जलाकर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया । बताते चलें कि हर 1 वर्ष जस्ट शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया जाता है जिसके अंतर्गत गुरुवार को यह महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के बीच मनाया गया इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का भरपूर ख्याल रखा गया कार्यक्रम में हीरा प्रसाद अरुण रजत महेंद्र कुमार गुप्ता भरत साव सहित कई लोगों ने भाग लिया।

