सड़क हादसे में हुआ युवक घायल।
Wednesday, June 03, 2020
0
पीरटांड, संवाददाता। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के संघरवा नदी के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया । बताया जाता है कि संघरवा नदी के पास बुधवार को सरिया से रातडीह अपना घर लौट रहे मन्नू कुमार का मोटरसाइकिल नंबर जे एच 11 वाई 2239 से नियंत्रण खो दिया जिस कारण वह दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे जा गीरा स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे चिरकी अस्पताल भेज दिया गया है । जहां उसका उपचार किया जा रहा है । इस बाबत पूछने पर थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि युवक को मामूली चोटें आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है ।

