क्वॉरेंटाइन पूरा किए लोगों को पुष्प वर्षा कर दी गई विदाई।
Wednesday, June 03, 2020
0
खुखरा, संवाददाता । खुखरा थाना क्षेत्र के दर्दमारा विद्यालय में पिछले दिनों आए प्रवासी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन किया गया था जिनका 14 दिन पूरा हो जाने के बाद लोगों को पुष्प वर्षा कर क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर के लिए विदा किया गया । इस अवसर पर पंचायत के मुखिया इमामुल अली एवं सहिया रुबी मिश्रा की ओर से लोगों के ऊपर पुष्प की वर्षा की गई । ।कार्यक्रम में मुखिया इमामुल अली के अलावे सहिया रुबी मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे । मौके पर सभी से कहा गया कि वह घर जाकर कोरोना वायरस के नियमों का पालन करें ।

