Type Here to Get Search Results !

क्वॉरेंटाइन पूरा किए लोगों को पुष्प वर्षा कर दी गई विदाई।

खुखरा, संवाददाता । खुखरा थाना सिमरकोढी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दर्द मारा में पिछले दिनों आए प्रवासी मजदूरों को  क्वॉरेंटाइन किया गया था  जिनका 14 दिन पूरा हो जाने के बाद लोगों को पुष्प वर्षा कर क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर के लिए विदा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सह सचिव चम्पा देवी  ,सहिया रुबी मिश्रा की ओर से लोगों के ऊपर पुष्प की वर्षा की गई । मौके पर सभी से कहा गया कि वह घर जाकर कोरोना वायरस के नियमों का पालन करें । सहिया रूबी मिश्रा ने बताया कि अब विद्यालय में कोई भी प्रवासी मजदूर क्वॉरेंटाइन नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.