लाश बरामदगी मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज।
Friday, June 05, 2020
0
पीरटांड़ संवाददाता । पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पीपराटांड में शव बरामदगी मामले में मृतक के छोटे भाई के आवेदन पर पीरटांड़ थाने में सात लोगों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है । इस बाबत पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि मृतक हीरालाल किस्कु के छोटा भाई डिस्को किस्कु के आवेदन पर सुरेश मरांडी, कर्मा मरांडी,कौलेश्वर मरांडी, गणेश मरांडी, बिहारी मरांडी,राजू मरांडी, एवं उमेश मरांडी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामले दर्ज कर तहकिकात की जा रही है ।यह यह बता दें कि गुरुवार को पीपराटांड नाला में हीरालाल मरांडी का शव बरामद किया गया था ।

