क्वॉरेंटाइन पूरा किए लोगों को पुष्प वर्षा कर दी गई विदाई।
Saturday, June 06, 2020
0
खुखरा, संवाददाता। खुखरा थाना मंडरो पंचायत के खवासटांड विद्यालय में पिछले दिनों आए प्रवासी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन किया गया था जिनका 14 दिन पूरा हो जाने के बाद लोगों को पुष्प वर्षा कर क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर के लिए विदा किया गया । इस अवसर पर मुखिया ,बीटीटी महादेव सेन, किरीट मोदक,बीपी मोदक, काजल मोदक, एवं मिथुन मोदक की ओर से लोगों के ऊपर पुष्प की वर्षा की गई । मौके पर सभी से कहा गया कि वह घर जाकर कोरोना वायरस के नियमों का पालन करें ।

