Type Here to Get Search Results !

क्वॉरेंटाइन पूरा किए लोगों को पुष्प वर्षा कर दी गई विदाई।

पीरटांड़, संवाददाता । पीरटांड़ थाना कुम्हरलालो पंचायत के प्रशिक्षण भवन करणपुरा में पिछले दिनों आए प्रवासी मजदूरों को  क्वॉरेंटाइन किया गया था  जिनका 14 दिन पूरा हो जाने के बाद लोगों को पुष्प वर्षा कर क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर के लिए विदा किया गया । इस अवसर पर पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार,पंचायत समिति सदस्य जागो रजक , उपमुखिया, वार्ड सदस्य,सहिया की ओर से लोगों के ऊपर पुष्प की वर्षा की गई । मौके पर सभी से कहा गया कि वह घर जाकर कोरोना वायरस के नियमों का पालन करें । शुक्रवार को कुल 9 लोगों को विदाई दी गई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.