तालाब में डूबने से एक बच्ची का निधन।
Friday, June 05, 2020
0
पीरटांड़, संवाददाता। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी में एक बच्ची का तालाब में डूबने से निधन हो गया है । बताया जाता है की चिरकी तुरिया टोला हरिजन टोला निवासी गुड़वा तुरी के 15 वर्षीय लड़की अनु कुमारी अपने दो अन्य सहेलियों के साथ स्नान करने के लिए बगल के हरिजन टोला तालाब में गई थी तीनों बच्ची तालाब में स्नान कर रही थी कि अचानक दो लड़की तालाब में डूबने लगी एक्ने बचाने का प्रयास किया एक को निकाला तब तक अनू कुमारी बहुत नीचे जा चुकी थी जिसको वह नहीं निकाल पाई हल्ला करने पर गांव के सारे लोग जुटे और समाचार लिखे जाने तक लाश को नहीं निकाला जा सका था जेसीबी से तालाब को काट दिया गया है और 4 घंटे के भारी मशक्कत मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका है । परिवार का सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है यहां यह बता दें कि अभी कुछ दिन पहले विधायक मद से या तालाब निर्माण कराया गया था ।

