Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह के 06 कोरोना योद्धा हुए स्वस्थ, तालियों और फूलों के साथ मरीज को किया गया अस्पताल से विदा।

गिरिडीह संवाददाता । गिरिडीह के 06 कोरोना योद्धा हुए स्वस्थ, तालियों और फूलों के साथ मरीज को किया गया अस्पताल से विदा । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जानकारी दी गई कि गिरिडीह जिला अंतर्गत पूर्व के 6 कोरोना संक्रमित मरीज जो डुमरी प्रखंड के 03, पीरटांड़ प्रखंड के 02 तथा राज धनवार प्रखंड के 01 रहने वाले है, उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। उस आलोक में आज उन्हें ए.एन.एम हॉस्टल आइसोलेशन वार्ड, बदडीहा से तालियां बजाकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। जिला प्रशासन द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट एवं फूल बरसा कर मरीजों को अस्पताल से विदा किया गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं चिकित्सा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मी की कड़ी मेहनत की बदौलत आज वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। कोरोना योद्धाओं का जिला प्रशासन के द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ उचित तरीके से ख्याल रखा गया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में कार्यरत सभी चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया, सहायिका तथा जिला प्रशासन की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा भाव को पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से आम जनों की सेवा में जुटे हुए चिकित्सा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा जिला प्रशासन की टीम ही असली कोरोना योद्धा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.