गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में अनाज का पॉकेट वितरण किया । इस बाबत श्यामसुंदर मिश्रा ने बताया कि पूर्व सांसद के द्वारा पीरटांड़ प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर में कई जरूरतमंद परिवारों के बीच सुखा राशन का पॉकेट बांटा गया । कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पीरटांड़ के क्षेत्र में भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है जिस से निजात दिलाने के लिए राशन का पॉकेट बांटा जा रहा है ।