वैश्विक महामारी कोरोना के लोक डाउन के पश्चात अब 75 दिनों के बाद खुखरा थाना क्षेत्र के खुखरा पंचायत में हुई खेती की शुरुआत इस क्रम में आज खुखरा के सभी गाँवो में पंचायत ढोलैया करवाया गया | आज से पशुओ की देखरेख करना जरूरी हो गया है अब गाँव में अगर कोई पशु खुला घूमता हुआ या किसी का फसल चरते पाया जायेगा तो उसे पंचायत दंडित करेगी | इस पर मुखिया अंबिका देवी का कहना है की लॉक डाउन की स्थिति में ग्रामीणों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में खेती से लोगों को बहुत लाभ होगा और आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी | कहा कि लोक डॉन के कारण सभी ठप पड़ा हुआ है लोग अपने घरों में कैद हैं जिससे जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है खेती शुरू हो जाने से लोगों के अंदर एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है ।