Type Here to Get Search Results !

खुखरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से लोग परेशान ।

खुखरा, संवाददाता।

खुखरा थाना क्षेत्र के कई गांव में लगातार हो रही चोरी की घटना से यहां के लोग परेशान हैं ।  घटना की जानकारी पुलिस को देने से लोग कतराते हैं | सूत्रों के अनुसार कल रात में खरपोका के कई कुँवा से टुलु पम्प मशीन एवं पानी का मोटर चोरी हो गया वहीं खरपोका मोड़ स्थित जमुआटांड़ के रब्बुल अंसारी की आई डी एफ सी बैंक का सेंटर की अलबेस्टर चुरा कर कुछ चोर अंदर घुस गये देखने से साफ प्रतीत होता है की चोर रेकी कर के गये थे क्योँ की जहाँ रेक सीढ़ी नुमा था वहीं से अलबेस्टर को तोड़ा गया था।

खैर पैसा नहीं होने के कारण चोर कुछ चोरी कर नहीं ले जा पाये और जाते वक्त पिछला दरवाजा खुला छोड़ गये |  इस तरह की लगातार घटना से लोग डरे सहमे हैं थाना को लोक सूचना नहीं देना चाहते थाना जाने से लोग कतराते हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.