क्वॉरेंटाइन पूरा किए लोगों को पुष्प वर्षा कर दी गई विदाई ।
SHIKHAR DARPANFriday, June 12, 2020
0
खुखरा, संवाददाता ।
खुखरा थाना ,हरलाडीह ओपी के मंडरो पंचायत के खवासटांड विद्यालय में पिछले दिनों आए प्रवासी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन किया गया था जिनका 14 दिन पूरा हो जाने के बाद लोगों को पुष्प वर्षा कर क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर के लिए विदा किया गया । इस अवसर पर मुखिया ,बीटीटी महादेव सेन, सबोद मदक, संगीता कुमारी, रमेश ठाकुर, यशोदा कुमारी एवं खुशबु कुमारी की ओर से लोगों के ऊपर पुष्प की वर्षा की गई । मौके पर सभी से कहा गया कि वह घर जाकर कोरोना वायरस के नियमों का पालन करें ।