पीरटांड, संवाददाता । पूर्वी वन प्रमण्डल अधिकारी राजकुमार साह के निर्देश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कठवारा वन परिसर में सहायक वन संरक्षक विश्वनाथ प्रसाद के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमे वन व वन्य जीव संरक्षण हेतु 20 वन समिति के अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों को लघु रूप से प्रशिक्षित किया गया,वन भर्मण कराते हुए वनोपज की महत्ता की जानकारी दी गई, अच्छे वन सुरक्षा हेतु 20 समिति अध्यक्ष को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही पीरटांड़ के 2 दर्जन से अधिक गाँव मे 2000 से ज्यादा मास्क,साबुन,सैनिटाइजर ,कलम,रजिस्टर वितरण करते हुए वन समिति के गठन हेतु प्रोत्साहित किया गया, ताकि प्रदूषण ,ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरों से पृथ्वी को बचाया जा सके। कार्यक्रम में वन अधिकारी संजय कु0 महतो,संदीप मिश्रा, जुलियस जस्टिन मुर्मू,दीपक कुमार,सूरज चौधरी, प्रणव पंडित
रामकिशुन सिंह,टिपलाल सिंह,तीर्थनाथ सिंह,संजय यादव,रविलाल मुर्मू,रविलाल मरांडी,शुन्दर किस्कू,खूबलाल महतो,गणेश दास, मोहन दास,अर्जुन हांसदा,रोहित कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल थे । उधर मधुबन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से भी श्री दिगंबर जैन हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि पालगंज में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की ओर से पौधारोपण एवं पर्यावरण पर कार्यशाला आयोजित की गई ।

