पीरटांड़ प्रखंड में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित।
SHIKHAR DARPANThursday, June 11, 2020
0
पीरटांड़, संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है । वही 3 किलोमीटर के दायरे को बफर जोन घोषित किया है । प्रशासन द्वारा अन्य क्षेत्रों में संक्रमण की आशंका को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है । जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में अब न तो कोई प्रवेश कर सकेंगे और ना ही प्रभावित क्षेत्र के लोग ही बाहर जा सकेंगे । पूरे मोहल्ले को बैरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है ।प्रभावित गांव में प्रशासन द्वारा प्रचार करवा कर लोगों से लॉकडाउन को शक्ति के साथ पालन करने की अपील की गई है वही निषेधाज्ञा 144 एवं कर्फ्यू लगाने का प्रचार किया गया है । बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि पीरटांड़ में कोरोना मरीज की पहचान होने के बाद प्रभावित क्षेत्र में दंडाधिकारी की तैनाती की गई है ।
ताकि प्रभावित क्षेत्रों में आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा सके । वहीं उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की सूची भी तैयार कर ली गई है पता चला है कि संक्रमित युवक का सैंपल लेने के बाद भी वह गांव में जहां-तहां घूम रहा था और क्रिकेट भी खेला है मजदूरी का काम भी किया है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि जो भी इनसे संपर्क में आए हैं वे स्वेच्छा पूर्वक सामने आकर जांच करवाएं और होम क्वॉरेंटाइन का पालन करें । मरीज के संपर्क में आए लोग सुरक्षा से सामने भी आ रहे हैं अब तक 60 लोगों ने अपना नाम लिख करके प्रशासन को दिया है । वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल लिया जाएगा जिसकी तैयारी कर ली गई है । कुम्हरलालो पंचायत के करणपुरा में दो संक्रमित मरीज पाए गए हैं जो एक मुंबई से एवं मेक अ मदर बाद से अपना घर लौटे हैं वहीं पालगंज के दोनों मरीज हरियाणा से अपना घर आए हैं ।