वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चपेट में पीरटांड़ के 4 प्रवासी मजदूर आए हैं । बुधवार देर रात सूचना दी गई की पीरटांड़ के पालगंज पंचायत के केवट टोला में एक करपरदारडीह में एक एवं कुम्हरलालो पंचायत के करणपुरा में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं । गुरुवार प्रातः स्थानीय प्रशासन के सारे लोग एवं स्वास्थ्य महकमा के लोग चारों जगह पहुंच कर कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों को बदडीहा ले जाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिए हैं । कोरोना पॉजिटिव पाए गए प्रवासी मजदूर पालगंज पंचायत के दोनों हरियाणा से आए थे वही कुम्हरलालो पंचायत के मजदूर गुजरात से अपना घर लौटे हैं । कुम्हरलालो एवं पालगंज में स्थानीय प्रशासन के बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू सीओ विनय प्रकाश तिग्गा थाना प्रभारी अशोक प्रसाद सहायक अवर निरीक्षक अनीश पांडे अंचल निरीक्षक रामनरेश सिंह जीपीएस रामेश्वर प्रसाद सहित कई आला अधिकारी कैंप किए हुए हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉ सन्याल सहित कई अधिकारी पालगंज पहुंचे हैं । चारों जगह गांव को सील कर दिया गया है वही निषेधाज्ञा लगा दी गई है गांव को सैनिटाइजर किया जा रहा है ।