मीडिया की आजादी पर हमला, राज्यपाल ने किया रिपोर्ट तलब।
SHIKHAR DARPANMonday, June 08, 2020
0
कोलकाता ।
पश्चिम बंगाल में मीडिया पर कथित सेंसरशिप के खिलाफ राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर लगातार हमलावर हैं । उन्होंने कहां है कि क्या प्रेस को कमजोर कर लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है, राज्य में मीडिया की स्वतंत्रता बरकरार रहनी चाहिए । यहां यह बता दें कि सरकार के खिलाफ समाचार छापे जाने पर कई अखबारों के संपादकों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है संपादकों को थाना बुलाए जाने पर राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब किया है वहीं कई पत्रकार संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध कर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है ।