सडक हादसे में दो घायल।
Saturday, June 06, 2020
0
खुखरा, संवाददाता । खुखरा थाना क्षेत्र के चिरकी पलमा मुख्य पथ के बरियारपुर में शनिवार को दो मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए हैं । खुखरा पुलिस के सहायता से गंभीर रूप से घायल अर्जून हेंब्रम को 108 एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरकी भेज दिया गया है । बताया जाता है कि खुखरा थाना अंतर्गत बरियारपुर में दो बाइक सवारों के बीच जोरदार टक्कर हो गया जिसमें तुईयो पंचायत के बासोटांड का अर्जून हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया है वही दूसरा युवक मधुबन पंचायत के जोरबाद निवासी नीम नंदन मुर्मू बताया जाता है । ग्रामीणों ने बताया कि इस पथ पर हमेशा दुर्घटना होते रहता है फिर भी बाइक सवार लोग लापरवाही से बाइक चलाते हैं इस आमने-सामने की टक्कर में मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ का सहारा लिया और आनन-फानन में एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को चिरकी अस्पताल भिजवाया मौके पर खुखरा पुलिस के नितिन झा और सिमोन करकेटा भी मौजूद थे ।

